PHOTOS : वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक, शिव तांडव, पंथी नृत्य में बच्चों की कला देख हैरान रहे दर्शक

आत्मानंद स्कूल महलपारा में वार्षिक उत्सव मना, मेधावी छात्राें को सम्मानित किया 



त्मानंद स्कूल महलपारा के वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। बच्चों ने अनेक राज्यों के गीत, नृत्य की बढ़-चढ़कर प्रस्तुति दी। बच्चों के साथ प्राचार्य व शिक्षकों ने संगीत प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित किया। 



बूम-बूम, स्कूल चले हम, रंग लो, पानी बचाओ समेत कई थीम को दर्शकों ने सराहा। क्रिकेट पर एक्ट, स्वच्छता, मैथ्स में डब्बा गुल, बाल मजदूरी को रोकने, ओल्ड व न्यू जनरेशन, ओल्ड ऐज होम ड्रामा पर छात्रों ने अच्छी प्रस्तुति दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव गौरव का क्षण होता है। प्राचार्य श्री अभय शर्मा ने सभी का स्वागत व विद्यालय वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। 


समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नवीता शिवहरे, नेताप्रतिपक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह, उपाध्यक्ष श्री आशीष यादव, पार्षद श्रीमती ममता गोयन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल जायसवाल, केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य श्री रमाकांत कौशिक, एसएमडीसी सदस्य श्री विनय मोहन भट्ट, श्री जय वाजपेयी, श्री प्रशांत सिंह, स्वामी आत्मानंद बैकुंठपुर के प्राचार्य श्री सुनील मिश्रा, हेड मास्टर श्री शशिभूषण पाण्डेय ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। 



अतिथियों ने वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन शिक्षिका अलीशा शेख, कक्षा 11वीं छात्रा उमायरा फातिमा व छात्र रूपेश यादव ने किया। 


  कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया 
      

 कार्यक्रम की शुरूआत श्री गणेश वंदना के साथ हुई 
      

      नन्हें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी 
 

     पंजाबी गानों पर जमकर थिरके बच्चे 
       

फोटो : आत्मानंद स्कूल 







To Top