महादेव की 65 फीट ऊँची प्रतिमा का अब करीब से दर्शन कर सकेंगे। कोरिया जिला मुख्यालय में गेज नदी मुक्तिधाम में बनी प्रतिमा का महाशिवरात्रि पर लोकार्पण हुआ। प्रतिमा का निर्माण 2012 में नगर पालिका परिषद ने करवाया था पर प्रतिमा मुक्तिधाम में बनी थी।
नगर पालिका ने शिव प्रतिमा के लिए 7 लाख से गोलाकार स्टेज व सीढ़ी बनवा दी है साथ ही इसे मुक्तिधाम से अलग कर इंदिरा पार्क के हिस्से से जोड़ दिया है जिसका लोकार्पण महाशिवरात्रि पर नगर पालिका अध्यक्ष नवीता शिवहरे ने किया। प्रतिमा का निर्माण शहडोल के कारिगरों ने किया था। शिव प्रतिमा शहर की पहचान भी है।

