Tourist Place : समुद्री आइलैंड नहीं., यह हमारा झुमका बांध है

त्तीसगढ़ के कोरिया झुमका बांध में पानी से घिरे 3.5 एकड़ की सतह को महासागर के बीच आइलैंड की तर्ज पर विकसित किया गया है। जिला प्रशासन ने यह आइलैंड तैयार करवाया है। 

झुमका की खूबसूरती पर्यटकों के बीच अपनी खास पहचान बना रही है। समुद्र जैसे आकर्षक नजारे और आईलैंड का लुत्फ उठाने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन झुमका डैम को पर्यटन के लिए लगातार विकासित कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईलैंड का उद्घाटन किया था।

बेहद आकर्षक लाइटों से सजेगा आइलैंड : कोरिया कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस डैम का सबसे खास हिस्सा उसका आइलैंड होगा। जल्द ही यहां लाइटिंग की शानदार व्यवस्था होगी। 

फोटो/वीडियो : प्रकाश देबनाथ


To Top