VIDEO: झुमका आइलैंड, स्पीड बोट और जेट स्की का रोमांच ; क्रूज व पार्टी बोट जल्द

त्तीसगढ़ के कोरिया जिले का झुमका डैम वाटर स्पोर्ट्स का नया डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। डैम में बोटिंग के साथ जेट स्की का रोमांच मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में डैम वाटर स्पोर्ट्स के लिए काफी फेमस हुआ है। पर्यटकों की संख्या देख प्रशासन ने जल्द यहां क्रूज, पार्टी बोट शुरू करने तैयारी की है।

यूथ में इस जगह को लेकर जबरदस्त क्रेज है। यहां पेडल बोट, स्पीड बोट के साथ जेट स्की का रोमांच उठा सकते हैं। जिला प्रशासन के प्रयास से झुमका पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। 

खासबात यह है कि प्रशासन ने इसे प्लास्टिक फ्री जाेन के रूप में विकसित किया है। डैम की खूबसूरती बढ़ाने यहां अन्य निर्माण को लेकर प्लानिंग बनाई गई है। पार्टी सेलिब्रेशन के लिए गोवा व चेन्नई जैसे पार्टी बोट मंगाए जाएंगे। यहां होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने डैम में वाटर स्पाेर्ट्स एडवेंचर्स की तैयारी की है। 


फोटो/वीडियो : झुमका बोट क्लब



To Top