महादेव की 65 फीट ऊँची प्रतिमा छत्तीसगढ़ के कोरिया में स्थापित है। 2012 में नगर पालिका परिषद ने बैकुंठपुर में गेज नदी के किनारे मुक्तिधाम में प्रतिमा का निर्माण कराया था। शहडोल के कारिगरों ने करीब 8 लाख की लागत से प्रतिमा तैयार की थी।
नगर पालिका ने प्रतिमा के नीचे आकर्षण के लिए गुफा तैयार करने का प्रस्ताव बनाया है जिसमें पर्यटक घूम सकेंगे। यहां सात लाख की लागत से प्रतिमा के नीचे गोलाकार स्टेज और सीढ़ी बनवाई जा रही है इससे लोग प्रतिमा का पास से दर्शन कर सकेंगे।
65 फीट ऊँची महादेव प्रतिमा शहर की पहचान भी है। शिव प्रतिमा को पार्क के हिस्से में शामिल किया जा रहा है पहले यह मुक्तिधाम में थी। मुक्तिधाम और प्रतिमा के बीच दीवार बनवाई गई है जिससे पार्क घूमने आने वाले अब पास से शिव प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने बताया कि शहडोल और कलकत्ता के कारिगरों ने प्रतिमा का निर्माण किया था।
फोटो/वीडियो : प्रकाश देबनाथ



