विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

 चिरमिरी।( जितेंद्र मिश्रा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गोदरीपारा चिरमिरी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


वर्तमान में हिल स्टेशन के नाम से प्रसिद्ध चिरमिरी  अत्यधिक तापमान का मार झेल रहा है,यदि हम सब अब भी सतर्क न रहें तो मरू भूमि का अहसास दूर नहीं। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद भी  विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



विद्यालय के प्राचार्य बलविंदर सिंह ने विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाने के साथ घरों के आसपास पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान पाठक  टूकेश्वर पटेल, श्रीमती मधु मिश्रा, अनुश्री घोष,  निर्मला कुमारी, लक्ष्मी नारायण यादव,  सौरभ मंडल एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश लिया गया।

To Top