पटना। ग्राम पंचायत पटना नीधि से निर्मित 3 दुकानों की निलामी प्रकिृया 4 नवम्बर को संपन्न होगी। जानकारी देते हुए सरपंच गायत्री सिंह, सचिव कबीर दास ने बताया कि ग्राम पंचायत पटना नीधि से पाण्डवपारा रोड स्थित सोसायटी के पास 1 दुकान, गायत्री मंदिर चौक में 1 दुकान, मिनी स्टेड़ियम के सामने 1 दुकान का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रारंभ करने के लिए निलामी प्रकिृया के माध्यम से 4 नवम्बर को जरूरतमंद ग्रामिणों को दी जायेगी। निलामी प्रकिृया पंचायत भवन प्रांगण में संपन्न होगी जिसकी समुचित जानकारी पंचायत के सूचना पटल पर चश्पा किया गया है।