इसी तरह 1 नवंबर की रात 2 बजे जामपारा सावांरावां जुआ खेलते हुए रविन्द्र यादव पिता मनोहर यादव उम्र 30 वर्ष सावांरावां भूरसापारा, तीरथ सोनवानी पिता राम सागर सोनवानी उम्र 19 वर्ष सावांरावां भूरसा पारा दोनों दोनों को सावांरावां में रोड किनारे बैठकर मोमबत्ती जलाकर ताश पत्ती से रूपए पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया जुआडी रविन्द्र यादव के फड से 300 रुपये पास 200 रुपये एवं तीरथ सोनवानी के फड से 200 रुपये पास से 100 रुपये एवं 52 पत्ती ताश एवं एक अध्ध जली मोमबत्ती गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीगण रविन्द्र यादव पिता मनोहर यादव उम्र 30 वर्ष, तीरथ सोनवानी पिता राम सागर सोनवानी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी सावांरावां भूरसापारा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर छोडा गया है।
इसी तरह 31 अक्टूबर को ग्राम खालपारा करजी में खुला जगह रोड में स्ट्रीट लाईट के नीचे बैठकर कुछ जुआडियान रूपए पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमें कुछ जुआडियान रात्रि का लाभ उठाकर भाग गए मौके पर जुआडियान उमेश कुशवाहा आ0 भैयालाल कुशवाहा जाति कोईर उम्र 45 वर्ष निवासी करजी के फड से 130 रुपये पास से 70 रुपये, राहुल देवांगन आ0 प्रमोद देवांगन जाति पनिका उम्र 30 वर्ष निवासी करजी के फड से 120 रुपये पास से 90 रुपये, सुनील कुमार आ0 फूलसाय जाति रजवार उम्र 28 वर्ष निवासी करजी के फड से 130 रुपये पास से 70 रुपये, तपेश्वर राजवाडे आ0 स्व0 दशरथ राजवाडे उम्र 35 वर्ष निवासी करजी के फड से 120 रुपये, पास से 80 रुपये, कुल रकम 810 रुपये, 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। और जुआडियानों का यह कृत्य धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध घटित करना पाए जाने से उक्त जुआडियानों को दिनांक 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय जुर्म होने से जमानत मुचलका पर छोडा गया है।

