डी ए वी स्कूल में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता क्लस्टर 2 का आयोजन किया गया

 


दिनांक 13 एवं 14 अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर – 2) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेलों का महत्व भी बहुत आवश्यक है। जब तक व्यक्ति स्वस्थ नहीं रहेंगे वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे इसलिए खेलों का हमारे जीवन में होना बहुत आवश्यक है।

 उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  डीएवी चिरमिरी में क्लस्टर लेवल पर आयोजित खेल प्रतिस्पर्धा में 14 स्कूलों के 315 प्रतिभागी 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं जूडो, ताइक्वांडो, चेस, टेबल टेनिस, योगा, बैडमिंटन, वूशु, रेशलिङ्ग एवं रोप स्किपिंग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्य एस.के. पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीएवी सीएमसी को मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन के रूप में मान्यता दिया गया है। डीएवी सीएमसी, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा भी मान्यता प्राप्त है, जिससे डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का महत्व बहुत बढ़ जाता है। प्राचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।



To Top