स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर दी जाएगी तिरंगे झंडे को सलामी, पटना क्षेत्र में हुई तैयारी पूरी
Naresh Yadav
अगस्त 14, 2024
पटना/ कोरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर दी जाएगी तिरंगे झंडे को सलामी, पटना क्षेत्र में हुई तैयारी पूरी। गुरुवार 15 अगस्त को पटना क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है, पटना सरपंच श्रीमती गायत्री सिंह , उपसरपंच परेश सिंह, सचिव कबीर दास व पंचों के साथ साथ ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत भवन प्रांगण में सुबह 8.30 बजे, आदर्श चौक में वरिष्ठ ग्रामीणों की उपस्थिति में सुबह 8.30 बजे, एसएसडीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल पटना में सुबह 9 बजे , श्री सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल पटना में सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण स्कूल के डायरेक्टर प्रेम सागर सिंह, प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं व अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।