78 वी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम लाल किला में देखकर छात्रों का हौसला बढ़ा, लौट कर छात्रा ने अपना अनुभव साझा किया

 

पीएम श्री एकलव्य आवासीय विद्यालय पोंडीडीह  का छात्र  वैभव पैकरा एवं प्राचार्य मनीष कुमार को  दिल्ली लाल किला स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिला |   स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद  छात्र वैभव पैकरा ने बताया , "भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पीएम श्री विद्यालय के लिए बात करके हमारे हौंसलों को बढ़ाया है, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखकर बहुत अच्छा लगा , प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण करते देखकर मन आनन्दित हो गया ,कार्यक्रम को व्यक्तिगत रूप से अनुभव करना तथा प्रधानमंत्री  से हाथ मिलाना उस पल को मैने अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली  मानता हु , मैने कभी  सपने में भी नहीं सोचा था की  मुझे ये अवसर मिलेगा , पूरे मंत्रालय को आमने-सामने से देखना वा सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्टर से 2 घंटे के एक सेशन  एवम टी टाइम में बच्चो के साथ वार्तालाप करना वो पल हमारे  लिए सबसे गौरव के पल  थे।  पिछड़े हुए इलाका से बुलाकर हर बच्चो को हौसला बढ़ाया गया उच्चा ख्वाब देखने और साकार करने के लिए प्रेरित किया


प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की तरफ से देश भर से चुनिंदा  पी एम श्री स्कूल को ही  आमंत्रण दिया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने वाली  छत्तीसगढ़ से तीन विद्यालयो से तीन छात्र और  तीन शिक्षक का चयन हुआ। देश भर के विभिन्न राज्यों से  आए पीएम श्री विद्यालाय से लगभग  90 छात्र 100 टीचर पेरेंट्स  को इस समारोह में शामिल होने का मौका मिला |







To Top