*थाने जाकर स्कूल के बच्चों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी*
खड़गवां,
। ब्लाक के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आईईआरसी द फ्लाइंग किड्स स्कूल में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बच्चों द्वारा खड़गवां ब्लॉक के थाने में तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। देश के सैनिक व पुलिस जवान निरंतर अपनी तैनाती को लेकर त्योहारों में शामिल नहीं हो पाते हैं। देश सेवा में लगे ऐसे जवानों की कलाई सूनी न रहे, इसलिए विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा रक्षा बंधन का कार्यक्रम पुलिस जवानों के साथ मनाया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने खड़गवां थाना प्रभारी आर. एन. गुप्ता, एवम समस्त जवानों को राखी बांधी। आर.एन. गुप्ता ने बच्चियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस थाने के संबंध में जानकारी दी बच्चों को थाने परिसर, पुरुष बंदी गृह आदि का भ्रमण कराया ।
विद्यालय के प्रिंसीपल ऋतु निषाद, काशी ग्रूप ऑफ एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मनोज कुमार, निशी,साधना यादव, भारती, सलमा, सिवानी, पिंकी, सलमा खातून, अर्चना, सबियल,भीष्म प्रताप सिंह, राजेंद्र जयसवाल, जानकी साहू, मनोज सिंह, मिथलेश साहू, ईश्वर, रामकरण, दिलीप कुमार, व विष्णु यादव उपस्थित रहे।

