मुक्तिधाम सौदर्यीकरण व सीसी सडक निर्माण कार्य का विधायक भईया लाल राजवाड़े ने किया भूमिपूजन

 


पटना / बैकुण्ठपुर। पटना में मुक्ति धाम सौदर्यी करण के लिए 10 लाख व सीसी सड़क निर्माण के लिए 6 लाख की लागत से निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक भईया लाल राजवाड़े ने गायत्री प्रज्ञा पीठ पटना परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की, भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भईया लाल राजवाड़े ने कहा कि हमें गांवों के विकास को प्राथमिकता देना चाहिए, गांव में खुशहाली आने पर ही हमारा देश खुशहाल होगा, गांव की उन्नती व विकास के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें, सरकार की योजनाओं को समझें, लोगों को भी समझाऐं और उसका लाभ भी लेवें। यदि गांव की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी तो लोग स्वालंबी बनेंगे और देश की आर्थिक सामाजिक स्थिति का भी सुधार होगा उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही देश का विकास है, उन्होंने आए हुए किसानों को हाइ्रब्रीड धान बीज व जरूरतमंद ग्रामिणों को राशन कार्ड का वितरण किया। 


बता दें की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भईया लाल राजवाड़े ने चुनाव से पहले ही घोषणा कर दी थी कि लोगों के मंशा के अनुरूप मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण होगा, उन्होंने कहा कि पटना क्षेत्र की जनता से उनको अटूट प्यार है, और उनके द्वारा स्कुल, सड़क, पुल, पुलिया, हास्पीटल, मंदिर, मस्जीद, विभिन्न समाजों के लिए सामाजिक भवन आदि के लिए खूब पैसा दिया जिसका परिणाम है कि आज पटना नगर पंचायत की ओर अग्रसर है, उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही पटना नगर पंचायत बनेगी और इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।



स्वागत भाषण नगर विकास समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रोशन गुप्ता ने दिया व कहा कि आज जो मुक्तिधाम के लिए पैसा मिल रहा है वह जन हित कि साथ साथ नगर विकास समिति की भी मांग थी, भईया लाल जी ने इस क्षेत्र के लिए बहुत कुछ दिया है व देते आ रहे हैं।



पटना सरपंच गायत्री देवी सिंह ने कहा कि हमने जब भी विधायक भईया लाल राजवाड़े से जनहित की मांग रखी वो पूरी हुई, पटना में व्यवसायीक परिसर से लेकर सीसी सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था हो गई है व पटना को आर्थिक रूप से सुदृढ करने के लिए आगे भी विकास की गति जारी रहेगी।



कार्यक्रम का शुभारंभ मां छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना, सीसी सड़क व मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के सिला लेख पर लगे पर्दे को हटाकर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत ग्राम पंचायत पटना सरपंच गायत्री सिंह, जागृति महिला मंड़ल अध्यक्ष मीना सोनी, ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष वंदना शर्मा, प्रमिला शर्मा, नगर विकास समिति अध्यक्ष रोशन गुप्ता व पदाधिकारीयों, समस्त पंचों सहित गांव के गणमान्य लोगों ने किया। मंच का संचालन पत्रकार विनोद शर्मा ने किया। आए हुए हुए लोगों का आभार प्रकट पटना सचिव कबीर दास ने किया।
To Top