सड़क हादसे में परसाभाटा ऑटो चालक की मौत के बाद चक्काजाम करने वालों 40 से अधिक लोगो पर जुर्म दर्ज,नीलाम्बर राठिया की रिपोर्ट पर कार्यवाही,घण्टो रहा सड़क जाम



कोरबा।बालको थाना अंतर्गत सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर परसाभाटा चौराहे पर जाम लगाने  के मामले में पुलिस  आक्रामक हो गई है। 40 से अधिक लोगों के विरुद्ध पुलिस  ने अपराध दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर   पुलिस सम्बंधित लोगों की खोज कर रही है।


पिछले दिनों  बालकोनगर थाना  के परसाभाटा  क्षेत्र में  ट्रेलर की ठोकर से एक ऑटो  चालक मनोज लहरे सहित कई लोग घायल हो गए थे।जिसमे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी और ऑटो में सवार 5 लोग घायल हो।गए थे  उन्हें बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान  ऑटो चालक की मौत हो गई। जिससे नाराज   ऑटो संघ और लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया था।  इसके कारण आवागमन बाधित हुआ पूरी व्यवस्था पर असर पड़ा।  इस घटना को लेकर पुलिस ने अब करवाई शुरू की है। 

बालको थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि  नीलांबर सिंह की रिपोर्ट पर 40 से अधिक लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत किया गया है।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।

याद रहे  बालको नगर क्षेत्र में ट्रेलर की ठोकर से सवारी  ऑटो  दुर्घटनाग्रस्त  हो गया था। गंभीर रूप से जख्मी चालक की  उपचार के दौरान अस्पताल में मौत  इसके बाद यहां कई घंटे तमाशा हुआ था। इस घटना को लेकर प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र की सड़क को चौड़ा करने का निर्णय भी लिया है लेकिन इसी के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुर्नवृत्ति को रोकने के लिए अब लगाम कसना भी शुरू किया है
To Top