एकल अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ के नागपुर, खड़गवां व पोड़ीबचरा के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन 1 मार्च को खड़गवां में हुआ। पंचमुखी शिक्षा के विस्तार को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरूआत 21 फरवरी को हुई थी।
प्रत्येक दिन 10 सत्र में एकल अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण के विषय एकल विद्यालय योजना, आरोग्य योजना, ग्रामोत्थान योजना, ग्राम स्वराज योजना और संस्कार शिक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख नवनीत कुशवाहा, अंचल अभियान प्रमुख राजेश यादव, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख पारसनाथ यादव, संच प्रमुख ओमप्रकाश, संच प्रमुख प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत खड़गवां संच अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, सुमंत गांगुली, बिरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिक्षकों को समय-समय पर समिति ने बौद्धिक मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान प्राचार्य शिव नारायण सिंह, नीरज अग्रवाल, ठाकुर प्रसाद केसरी, आर डी दीवान, शैलेंद्र गुप्ता, संग्राम गुप्ता, नर्मदा सिंह, तीरथ सिंह, पृतपाल सिंह, प्रकाश सिंह, लीलावती साहू, चुन्नी पैकरा, लक्ष्मी यादव, जयाकर, रेखा भुवाल, बबीता सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य शिवनारायण सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए शिक्षकों को उर्जावान बनाकर विदाई दी।


.jpeg)
