नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए तीनों आरोपीयों पर पटना पुलिस ने की कार्यवाही


 

पटना/ बैकुन्ठपुर।  पटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग अलग स्थानों पर घेरा बंदी करके नशीली दवाओं का अवैध करोबार करने वाले 3 आरोपीयों को पटना पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया, आरोपियों से 46700 रूपए की नशीली दवाईयां व अन्य सामान पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खांडा मेन रोड अटल आवास के पास दयानन्द राजवाड़े को प्लास्टिक झोला में नशीली दवायें इंजेक्शन रखे हुए एवं करहिया खांड नर्सरी पुलिया के पास जुनकर नयन अली उर्फ रोजू एवं अशोक तिवारी नशीली दवाई, इंजेक्शन, कैप्सूल अपने पैंट के पैकेट में रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे कि सहायक उप निरिक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं सहायक उपनिरिक्षक लवांग सिंह की पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

पटना पुलिस ने बताया कि 15 मार्च 2024 को थाना पटना से स.उ.नि. शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं स.उ.नि. लवांग सिंह अपने अपने हमराह स्टॉफ के साथ मय विवेचना किट, आवश्यक सामग्री लेकर जुआ, सट्टा, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही हेतु दो अलग अलग गांवों की ओर रवाना हुए थे जिन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी जिससे पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया एवं उनके द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में मुखबीर के बताये स्थान पर थाना पटना की दोनों टीम अपने - अपने स्थान पर तस्दीक हेतु पहुंची। जहां पर पाया गया कि ग्राम खांडा मेन रोड अटल आवास के पास दयानन्द राजवाड़े एवं करहिया खांड नर्सरी पुलिया के पास जुनकर नयन अली उर्फ रोजू एवं अशोक तिवारी अवैध नशीली दवाईयों के बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जैसे ही पुलिस की गाडी वहां पहुंची तो उसे देखकर आरोपीगण भागने लगे, जिसे थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा एवं रोककर पूछताछ की साथ ही उनकी तलाशी भी ली गई।

पहले प्रकरण में दयानंद राजवाड़े पिता स्वर्गीय धर्मसाय राजवाड़े डबरीपारा निवासी के कब्जे से 15 नग 2 एमएल वाला बुप्रेनोरफीन का इंजेक्शन, 15 नग 10 एमएल वाला वायल कुल कीमती 6000 रूपये एवं दूसरे प्रकरण में जुनकर नयन अली उर्फ रोजू पिता दिलबर अली करहिया खांड़ निवासी एवं अशोक तिवारी पिता चिंतामणी तिवारी  चितमार पारा निवासी के कब्जे से 11 नग 2 एमएल वाला बुप्रेनोरफीन इंजेक्शन, दो नग नीडल, 10 नग 10 एमएल वाला एविल का वायल, 31 नग पेयीवोन स्पश कैप्सूल, दो नग मोबाइल एवं एक नग सेकंड हैंड मोटरसाइकिल कुल कीमती 46700 रुपए दोनों के कब्जे से अवैध रूप से बरामद किया गया है। एवं औषधि निरीक्षक द्वारा नशीली दवाओं के इंजेक्शन का परीक्षण कराया गया। औषधि निरीक्षक के अभिमत के आधार पर अभियुक्त दयानन्द राजवाड़े का उक्त कृत्य धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत और अभियुक्तगण जुनकर नयन अली उर्फ रोजू एवं अशोक तिवारी का उक्त कृत्य धारा 22(बी) एवं 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध होने से उपरोक्त आरोपीगण को दिनांक 16/03/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरिक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी, सहायक उपनिरिक्षक लवांग सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, आरक्षक प्रदीप साहू, आरक्षक अमरेशानन्द, आरक्षक सजल जायसवाल एवं आरक्षक शिवम सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

To Top