केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर अमित शाह का सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री शाह एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री अमित शाह कोंडागांव और जांजगीर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें वे कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर प्रभारी और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद जांजगीर में बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे।

