चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस गिरफ्त में आरोपी व जब्त चोरी का सामान 

ध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के पटना में ज्वेलरी दुकान के शटर का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने पूरे माल मशरूका के साथ गिरफ्तार किया है। 72 घंटों के भीतर आरोपी कोरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों ने घटना के एक दिन पहले सूरजपुर के भैयाथान में भी रेकी की थी। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 11 किलो चांदी के आभूषण के साथ इंडिगो सीएस वाहन को भी जब्त किया है। 

बता दें कि आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। वे पहली बार छत्तीसगढ़ में चोरी के लिए आए थे और कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री में काम खोजने के बहाने आरोपी चोरी के लिए रेकी करते थे।नवपदस्थ एसपी कोरिया सूरज सिंह परिहार ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पटना थाना क्षेत्र में कोरिया फ्यूल सेंटर के पास लालकुवर ज्वेलर्स एण्ड मेटालाइज शोरूम में 19 फरवरी को शटर का लॉक तोड़कर चोरी की गई थी। दुकान के संचालक बसंतलाल ने थाना पटना में चोरी की सूचना दी थी। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पटना ने एसपी कोरिया को अवगत कराया गया। एसपी कोरिया ने घटना स्थल का जायजा लेकर एएसपी मोनिका ठाकुर की मॉनिटरिंग में एसडीओपी बैकुंठपुर कविता ठाकुर के नेतृत्व में पटना थाना व सायबर सेल कोरिया की संयुक्त टीम गठित की। घटना स्थल के निरीक्षण के बाद प्रकरण निकाल, माल बरामदगी और चोरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया।


जब्त चांदी के आभूषण

पुलिस ने घटना स्थल की बारीक से जांच करते हुए चोरों को पकड़ने व चोरी हुए सामानों को बरामद करने के लिए आवश्यक विवेचना शुरू की जिसमें दुकान मालिक ने बताया कि 18 फरवरी की रात 1.30 से 3 बजे के बीच मकान स्थित शोरूम के शटर का लॉक तोड़कर चांदी व अन्य आभूषण के जेवरात कुल रकम 4 लाख 14 हजार रुपए का चोरी किया गया है। साथ ही डब्बे व जार जिसमें ज्वेलरी रखा हुआ था, उसे बाहर फेंक दिया था। 


कोरिया पुलिस टीम ने सभी संदेहियों से पूछताछ शुरू की और उच्च स्तरीय जांच 21 फरवरी को चोरी के आरोपी जगदीश बसोर, दलसाय बसोर, रामस्वरूप उर्फ गोपी, धर्मेंद्र बसोर को गिरफ्तार कर उनके पास से 11.5 किलो ग्राम चांदी व 1.400 किलो ग्राम आर्टिफिशल आभूषण कुल जुमला रकम 4 लाख 14 हजार रुपए व चोरी में संलिप्त वाहन टाटा इंडिका कार वाहन क्रमांक एमपी 66 सी 2719 को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध पटना थाना में धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


चोरों ने इस तरह दिया चोरी को अंजाम

पटना प्रभारी शीतल सिदार व पुलिस टीम द्वारा चोरों से वारदात के बारें में पूछताछ पर पता चला कि पकड़े गए सभी आरोपी 17 फरवरी को सिंगरौली से कुदरगढ़ में दर्शन के बहाने चोरी की नियत से भैयाथान गए। भैयाथान में ज्वेलरी दुकान में चोरी का प्रयास करने पर वहां के दुकान मालिक और अन्य लोगों को भनक लगी जिन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी आरोपी वहां से भाग निकले। 


आगे चलकर गाड़ी पंचर होने से उसे बनवाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वह भैयाथान से पटना आ गए। 18 फरवरी को पटना में ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को टो करके सूरजपुर आ गए। गाड़ी बनने के बाद 18 फरवरी की रात ग्राम रनई में सबसे पहले एक शाप में मेटल व ज्वेलरी दुकान बांसपारा में चोरी का प्रयास किये लेकिन दुकान में बर्तन की सामग्री होने से वहां चोरी नहीं किये। इसके बाद पटना पहुंचकर लालकुवर ज्वेलर्स एन्ड मेटालाइज में शटर का लॉक तोड़कर चोरी की जिसमें गाड़ी चालक धर्मेंद्र को आगे इंतजार करने को कहा और 3  आरोपी दुकान से बाहर निकलकर 7 से 8 किमी पैदल चले गाड़ी में बैठकर भाग निकले।


आरोपियों को सिंगरौली से पकड़ कर लाई पुलिस 

कोरिया पुलिस टीम सभी स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों के पता तलाश के लिए जांच पड़ताल करती रही। चारों आरोपियों के जिला सिंगरौली मप्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस आधार पर तत्काल एक टीम उन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सिंगरौली भेजी गई जहां सभी आरोपियों को माल मशरूका सहित गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एएसपी मोनिका ठाकुर, एसडीओपी कविता ठाकुर, डीएसपी राजेश साहू, प्रशिक्षु डीएसपी रविकांत सहारे, पटना प्रभारी शीतल सिदार, निरीक्षक विनोद पासवान,प्रभारी झिलमिली फर्दीनंद कुजूर, उप निरीक्षक नीलमणि कुजूर, आरक्षक अमरेश ठाकुर, सजल जायसवाल, शिवम सिन्हा, अजीत राजवाड़े,  रामयण सिंह, विमल जायसवाल, अमल कुजूर, अनुज बखला व सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना से राकेश कुमार, हेमन्त सिंह व अन्य स्टाफ शामिल रहे। 



To Top