छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है, आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा व अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में डॉ सुरेश चन्द्रवंशी ने उपस्थित मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत विधानसभा के सदस्य व अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ईएनटी, चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।


