अंकित अग्रवाल | चरचा कॉलरी
48वें ऑल इंडिया शेषन मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पठानकोट विजेता रही। पेनल्टी शूटऑउट में पठानकोट ने कश्मीर को 5-3 से हराया। कोरिया जिले के चरचा महाजन स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट का समापन समारोह बुधवार को भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। विजेता टीम को 1 लाख रुपए व ट्राफी और उपविजेता को 50 हजार रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भइयालाल राजवाड़े रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह, एसपी त्रिलोक बंसल, एसईसीएल महाप्रबंधक बीएन झा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पूर्व नपाध्यक्ष अजीत लकड़ा व अन्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। डाउन टाउन हीरोज कश्मीर और एसटीएफसी पठानकोट पंजाब के बीच शुरू हुए मैच में हाफ टाइम तक दोनों ही टीम 0-0 की बराबरी पर रही। फर्स्ट हाफ के बाद मैच रोमांचक होता चला गया।
कश्मीर को कार्नर मारने का अवसर मिला पर टीम गोल करने से चूक गई। वहीं पठानकोट को गोल करने का मौका मिला पर टीम गोल नहीं कर पाई। मैच समाप्त होने तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। जिसके बाद मुख्य निर्णायक ने पेनल्टी शूटआउट करने का निर्णय लिया। पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल करने का मौका कश्मीर टीम को दिया गया जिसमें टीम ने 3 गोल किया। वहीं पठानकोट ने 5 गोल कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पठानकोट के गोलकीपर को दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य निर्णायक आशीष तिवारी, सांतन अग्रवाल, पप्पू कुमार, विशाल प्रजापति व मैच कमिश्नर अनिल कचेर रहे।
मैच की शुरूआत अतिथियों ने इंजीनियर शेषन व महाजन की प्रतिमा को माला पहनाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि विधायक भइयालाल राजवाड़े ने फुटबॉल को किक मारा। राष्ट्रगान, कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत के साथ के बाद कमेटी के पूर्व सदस्य राकेश शर्मा को 1 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता के अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संदीप कुमार, सचिव डॉ अशोक बिराजी, सह सचिव एमएच खान, अशोक निर्मलकर, मो रियाज व अन्य शामिल रहे।
मैच के दौरान कश्मीर टीम ने पठानकोट के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा। पठानकोट को गोल करने एक सुनहरा मौका मिला पर टीम गोल करने से चुक गई। फाइनल मैच को देखने हजारों दर्शक चरचा क्षेत्र के साथ साथ आसपास के ग्रामीण अंचल से पहुंचे थे। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मैच के दौरान पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरुण जयसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली, अनिल सोनपुरिया, वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक गौरव दुबे, कार्मिक प्रबंधक जीएल परिहार, हरेन्द्र तिवारी, भाजपा पार्षद, एरिया जेसीसी, यूनिट्स जेसीसी व शामिल रहे।






