![]() |
केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर से 12वीं साइंस से अभिषेक 94.6, कॉमर्स से नील श्रीवास्तव को 91.8, साइंस से आदित्य यादव को 90 व कॉमर्स से आयुष सिंह को 89.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। 10वीं में एड्रियन जेल्स लकड़ा को 90.4, अनिर्बन राय 89.6, आराधना जायसवाल 87.8, आर्यन सिंह 86.8 व शौर्य प्रताप सिंह को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं। केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में 12वीं साइंस के आशीष सेन 92.17 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉपर हैं।
डीएवी स्कूल एसईसीएल चिरमिरी में डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में 12वीं में आदित्या प्रमोद को 93.2, वैभव कटरे 91.2, सौरभ सिंह 89.4 व वर्चस अग्रवाल को 89.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी तरह 10वीं में श्रेयांस विश्वकर्मा 94.8, नितिश साहू 93.4, आदर्श गुप्ता 92.2, मनोदीप दास 91.6, शुभोदीप मुखर्जी 90.8, देवी चरण मिश्रा को 90.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। स्कूल प्राचार्य एस के पाण्डेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय कोरिया में 12वीं साइंस में करिश्मा सिंह 89 फीसदी अंक अर्जित कर अव्वल रहीं। वहीं भूमिका सिंह 88.33 फीसदी व मो हामिद अंसारी को 87 फीसदी अंक मिले हैं। दसवीं में मयंक राज द्विवेदी 92.83, ईप्सा जायसवाल 92.50, विभूति भूषण स्वाइन को 92.33 फीसदी अंक मिले हैं। विद्यालय के प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने शत प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।
डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल पाण्डवपारा में 12वीं साइंस से सुयश पटेल 91.6 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल हैं। वहीं कॉमर्स की श्रेष्ठा दास 90.8 व नुरैन अहमद को 90.6 प्रतिशत मिले हैं। 10वीं में आदित्य कुशवाहा को 96.4, सृष्टि कुशवाहा 94.6, निधि साहू 94.2, अंकिता परिडा 92.4, देवेश कश्यप को 91.8 फीसदी अंक मिले हैं। दसवीं में 64 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 59 उत्तीर्ण हुए। दसवीं का ओवर ऑल परिणाम 92.18 फीसदी रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में 46 विद्यार्थी शामिल हुए थे सभी उत्तीर्ण हैं।
ED | KORIYA





