चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ, चिरमिरी क्षेत्र द्वारा आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सेवा संघ ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों के लिए आमंत्रण जारी करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, चिताझोर पोड़ी (वेस्ट चिरमिरी, जिला एमसीबी) से होगा। यात्रा जीएम कॉम्प्लेक्स एवं पोड़ी शिव मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचेगी।
इस अवसर पर सेवा संघ ने समस्त धर्मप्राण नागरिकों, कीर्तन मंडलियों, जगन्नाथ प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
संघ के मुख्य मार्गदर्शक महंत श्री पुरुषोत्तम पुरी जी, अध्यक्ष श्री नारायण नाहक एवं सचिव श्री बाबूराम ने बताया कि रथयात्रा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।


