बेकार में बेहता पानी
सजा खांड जलाशय का स्लूच गेट फिर से खराब हो गया है, लेहाजा बरसात के मौसम में जमा पानी रफ्तार से निकलता जा रहा है |
इस साल गर्मी के मौसम में जलाशय में जमा पानी को निकाल कर सुलूज गेट को सुधारा गया था, मगर वह पूरे तरीके से बंद नहीं हो पाया और अब धीरे-धीरे बरसात खत्म होते ही सुलोच गेट फिर से खुल गया |
पिछले दो महीना से लगातार पानी बहता जा रहा है समय रहते अगर स्लूच गेट को बंद नहीं किया गया तो पूरा जलाशय गर्मी आने के पहले ही सूख जाएगा |
इस संबंध में एसडीओ अमित कुमार गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया, °ई एन डम वालो को बताया गया है, दिवाली के बाद गोताखोर आऐंगे, तभी पूरे तरीके से बन पाएगा |™
साजा खांड जलाशय में स्थानीय लोग मछली पकड़ कर बेचते हैं, और अब मछली व्यवसाय उनके आजीविका का एक एहम जरिया बन गया है |
साजाखांड जलाशय लगभग 7-8 साल पहले बीजेपी के कार्यकाल में बना था, मगर नहरों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है |



