होटल गंगा श्री में योगेश शुक्ला, ज्ञान कुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल में अशोक जायसवाल व जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदीप गुप्ता ने किया ध्वजा रोहण






बैकुंठपुर /कोरिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होटल गंगा श्री में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव योगेश शुक्ला,के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नजीर अजहर,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह, बृजवासी तिवारी प्रवीण भट्टाचार्य,रियाज अहमद, रियाजुद्दीन,सुरेंद्र तिवारी,विनोद शर्मा, अमित दुबे,साहब सिंह काकू सरदार,विक्की शिवहरे,युसूफ इराकी,मनोज दुबे,संतोष गोयन,आशीष डबरे,हीरालाल साहू,संगीता राजवाड़े, मजिंदरकौर,रकीबा बेगम,रवि शंकर राजवाड़े,सहित भारी संख्या में समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे l


पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने ज्ञान कुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया ध्वजारोहण - 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्ञान कुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं संबोधित कर स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई तथा शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य  और शिक्षकगण सहित बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे l


पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल मनसुख हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए - 
 पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष आशोक जयसवाल ने अपने जन्म स्थान ग्राम मनसुख के हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए एवं स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई तथा शुभकामनाएं दिए एवं स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकगण सहित ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे l


राजीव भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया ध्वजारोहण - 

जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में  जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों,सेना के जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शुभकामनाएं दी। 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित असंख्य सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।साथियों, हमारे द्वारा स्वाधीनता के लक्ष्य को प्राप्त करना तो महत्वपूर्ण था ही, लेकिन उससे भी अधिक उल्लेखनीय है, स्वाधीनता संग्राम का अनोखा तरीका है। महात्मा गांधी तथा अनेक असाधारण एवं दूरदर्शी विभूतियों के नेतृत्व में, हमारा राष्ट्रीय आंदोलन अद्वितीय आदर्शों से प्रेरित था। गांधीजी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया।



कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी,महामंत्री बृजवासी तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह,सुरेंद्र तिवारी,पार्षद साधना जायसवाल,संगीता रवि राजवाड़े,लक्ष्मी सिंह,रकीब बेगम, ललिता सिंह,संजोती मरकाम,विकाश श्रीवास्तव,धीरज सिंह, रियाजउद्दीन,धीरू शिवहरे,अमित दुबे, हीरालाल साहू,संतोष गोयन,विनोद शर्मा,मनोज दुबे,एवम अन्य कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।
To Top