पटना/कोरिया। तिरंगा रैली निकाल कर छात्राओं ने हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना की छात्राओं सोमवार को स्कूल के प्राचार्य मूलचन्द जायसवाल व स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में स्कूल प्रांगण से पाण्डवपारा रोड होते हुए बाजार पारा तक तिरंगा रैली निकाल कर ग्रामीणों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया और देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देकर शाहिद हुए महापुरुषों को याद करते हुए उनके नाम का नारा छात्राओं ने लगया।



