बता दें कि बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात पटना के आदर्श चौक जहां रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस टीम भी रहती है वहां पर एक महीने पूर्व खुली जय माता दी मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान व बाजार पारा में स्थित सिंघल मेडिकल स्टोर्स में अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर एक बार फिर पटना पुलिस को चुनौती देकर फरार हो गए, घटना की सूचना पर दोनों स्थानों पर दिन भर पुलिस के अधिकारी अज्ञात चोरों का पता लगाने के साथ साथ घटना स्थलों का निरीक्षण करते रहे लेकिन शाम तक अज्ञात चोरों का पता नहीं चल सका।
जय माता दी मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक राकेश यादव ने बताया कि चोर छत के ऊपर लगे दरवाजे को तोड़ कर दुकान में प्रवेश किये और 2 नग महंगे मोबाईल सहित करीब 50 हजार का अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सिंघल मेडिकल स्टोर्स संचालक सौरव अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान के पीछे शीट हटाकर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 4 हजार रुपये चोरी करने के साथ साथ दुकान में लगे सीसी कैमरे के एलसीडी को तोड़ कर फरार हो गया।श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि चोर सीसी कैमरे से बचने के लिए कागज के पुट्ठा (कार्टून) से सिर को गले तक ढक लिया था जिससे चोर पहचान में नहीं आ रहा है।
ज्ञात हो कि अज्ञात चोरों द्वारा इस तरह से चोरी की घटना को पूर्व में भी अंजाम दिया जा चुका है, आदर्श चौक में एक ही रात दो दुकानों में, पटना मस्जिद के सामने एक ही रात तीन दुकानों में , बाजार पारा में ही एक ही रात 2 दुकानों के साथ साथ छूट पुट कई और भी दुकानों में चोरी की घटना को अज्ञात चोर पूर्व में भी अंजाम देकर फरार हो चुके हैं। बहर हाल बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात दो दुकानों में हुई चोरी का पता लगाने में पटना पुलिस के साथ साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी लगे हुए हैं।




