अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा एजुकेशन वेलोसिटी शिक्षण संस्थान मे सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम किये गए आयोजित। सरगुजा पुलिस के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे साइबर सिक्योरिटी, यातायात सुरक्षा, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा सम्बन्धी "अभिव्यक्ति ऐप" के सम्बन्ध मे भाषण प्रतियोगिता सहित जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन। भाषण प्रतियोगिता मे काफी संख्या मे छात्र - छात्राओं सहित उनके परिजन लिए भाग, साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे अपने विचार किये गए व्यक्त। छात्र छात्राओं कों छत्तीसगढ़ पुलिस के महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप "अभिव्यक्ति ऐप" के बारे मे बताकर किया गया जागरूक, कार्यक्रम के दौरान परिजनों एवं छात्र छात्राओं कों अभिव्यक्ति ऐप कराया गया डाउनलोड। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास' के तहत सामुदायिक पुलिसिंग योजना अंतर्गत कल दिनांक कों एजुकेशन वेलोसिटी शिक्षण संस्थान चोपडापारा अम्बिकापुर मे पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा साइबर सिक्योरिटी, यातायात सुरक्षा यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप "अभिव्यक्ति ऐप" के सम्बन्ध मे भाषण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम मे काफी संख्या मे छात्र -छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा पर अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव व्यक्त किये।
सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा पर अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव व्यक्त किये, इसी क्रम मे कार्मेल स्कूल मे अध्ययनरत 5 वीं के छात्र आहान सिंह द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्राथम स्थान प्राप्त करते हुए साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे अपने विचार व्यक्त किये गए, आहान सिंह के कम उम्र होने के बावजूद भी साइबर सम्बन्धी तकनिकी विषयो पर अपनी विशिष्ट राय रखी गई, भाषण प्रतियोगिता मे आहान सिंह द्वारा दिए गए सुझाव एवं उनके विचारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, छात्र छात्राओं द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया।

