दूसरी महिला के साथ पति को पकड़ा तो पत्नी और साली ने जमकर की पिटाई


क प्राइवेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को दूसरी शादी कर पत्नी से बहाना बनाना भारी पड़ गया. दरअसल, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने चुपके से दूसरी शादी कर ली थी और बीते एक साल से अपनी पत्नी से छुट्टी ना मिलने का बहाना बनाकर घर नहीं जा रहे था। 


शक होने पर पहली पत्नी ने खोजबीन शुरू की और पति के ठिकाने पर पहुंच गई। दूसरी महिला के साथ देखकर पहली पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर अपने पति की जमकर पिटाई की। पहली पत्नी ने पति पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत भी की है।


यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। आरोपी बुलंदशहर जिले के खुर्जा का रहने वाला है, दनकौर इलाके में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है. साल 2020 में उसने खुर्जा में रहने वाली एक महिला से शादी की थी। दोनों से एक बच्चा भी है। पीड़ित पत्नी की माने तो बीते एक साल से पति घर नहीं आ रहा था। पत्नी के कहने के बावजूद बार-बार बहाना बना रहा था कि उसे यूनवर्सिटी से छुट्टी नहीं मिल रही है। 


पत्नी को शक हुआ तो पत्नी ने अपने घर वालों से बात की और पति के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। पत्नी का कहना है कि पति बार-बार कमरा बदलता था इसलिए वह जल्दी तलाश नहीं कर पाई पर बीते बुधवार को पत्नी अपनी बहन के साथ तलाशते हुए पति के ठिकाने पर पहुंच गई। यहां पत्नी ने देखा कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा था। काफी देर तक हंगामा के बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

To Top