भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया है। शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को परंपरागत सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, धार और बालाघाट सीट पर प्रत्याशियों को ऐलान नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ेंगे।
MP की इन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान...
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
खजुराहो- वीडी शर्मा
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
भोपाल- आलोक शर्मा
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह
जबलपुर- आशीष दुबे
मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- संध्या राय
सागर- लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्रा
सीधी- डॉ राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता नागर सिंह चौहान
खरगोन- गजेंद्र पटेल
बैतूल- दुर्गादास उइके

