कांकेर । लंबे समय बाद अंतागढ़ के करीब नक्सलियों ने दिखाई उपस्थिति । कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने बैनर बांधा है। अंतागढ़ के नजदीक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नक्सलियों ने अंतागढ़ थाना क्षेत्र कलगांव पूल में बैनर लगाकर कर लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की अपील की साथ ही आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे वादे कर के आमजनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया है।
बता दे की लंबे समय से सुरक्षबलो द्वारा नक्सल अभियान तेज करने और अंदरुनी इलाकों में कैंप स्थापित करने से नक्सली बैकफुट पर है। लेकिन लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बैनर लगाकर नक्सलियों ने फिर एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है।

