पटना /कोरिया। एसएसडीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल पटना में 10 मार्च को वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना सरपंच गायत्री देवी सिंह, शाउमावि कन्या प्राचार्य मूलचंद जायसवाल, पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य शिव शंकर राजवाड़े, पत्रकार विनोद शर्मा, पंकज साहू, राजा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने भारत की एकता व अखंडता को प्रदर्शित करते हुए शास्त्रीय नृत्य, योग, समूह नृत्य, कवाली, मोबाईल लत पर जागरूकता व अनेक भाषाओं के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्कूल के वार्षिक परीक्षा, खेल कूद व अन्य गतिविधियों में टॉपर रहे व अन्य प्रतिभावान बच्चों को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। स्कूल के प्रधान पाठक प्रेम सागर सिंह, कविता सिंह, कमलेश, राजेश, आशा, गीता खाण्डे, प्रियंका कुशवाहा, पुष्प लता ने आए हुए अतिथियों का अक्षत तिलक व बैच लगाकर सम्मान किया।विजय कुमार कुशवाहा व रकिबुन निशा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गायत्री देवी सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं ये कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं इनको जिस सांचे में ढालकर जैसा चाहें वैसा बनाया जा सकता है, उन्होंने अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को शिक्षा आवश्यक रूप से दिलाने का आग्रह किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों को पत्रकार विनोद शर्मा, अधिवक्ता विनय शर्मा ने भी संबोधित किया।



